ललित मोहन रयाल और नवनीत पांडे बने अपर सचिव मुख्यमंत्री

ललित मोहन रयाल और नवनीत पांडे बने अपर सचिव मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। इन दोनों ही अधिकारियों को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। हाल ही में शासन स्तर पर आईएएस और पीसीएस समेत सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।

शासन ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा नवनीत पांडे को भी अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। ललित मोहन रयाल के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी है। वहीं नवनीत पांडे फिलहाल अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *