स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022ः गढ़वाल विवि की बी.टेक. कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग तथा इर्न्फाेमेंसन टैक्नलॉजी की टीम का फाइनल के लिए चयन

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022ः गढ़वाल विवि की बी.टेक. कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग तथा इर्न्फाेमेंसन टैक्नलॉजी की टीम का फाइनल के लिए चयन

श्रीनगर (गढ़वाल) केंद्र सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 प्रतियोगिता में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बी.टेक. कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग तथा इर्न्फाेमेंसन टैक्नलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओ का चयन हुआ है।

प्रतियोगिता में देशभर के स्कूलों-कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें विश्वविद्यालय के बी.टेक. कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग तथा इर्न्फाेमेंसन टैक्नलॉजी की ‘कोडगार्ड टीम’ द्वारा बी टेक र्प्रथम वर्ष की छात्रा अन्वेषा चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रो वाई पी रैवानी और डॉ वरूण बर्थवाल के नेतृत्व में तैयार हुए प्रोजेक्ट में टीम द्वारा देश में मजदूरों और बेरोजगारों की स्थिति का अध्ययन और समाधान विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया गया तथा अपनी प्रस्तुति में टीम द्वारा बताया गया कि कैसे देश में मजबूरों और बेरोजगारों की स्थिति का सटीक अध्ययन करके भारत सरकार के समक्ष उचित समाधान की दिशा में काम किया जा सकता है।

इस टीम के कार्यों को आयोजकों द्वारा सराहा गया तथा इसे सरकार की आत्मनिर्भर भारत जैसे योजनाओं के लिए मद्दगार बताया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय की इस टीम में बी.टेक. प्रथम वर्ष के सदस्य छात्र-छात्राओं में रवि कुमार, दिव्या सानवी, अमन कुमार प्रसाद, रूपेश मिश्रा एवं विवेक त्यागी शामिल रहे वहीं बी. टेक विभााग के अन्य छात्र-छात्राओं का इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोग रहा।

केंद्र सरकार के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 कार्यक्रम में चयनित होकर छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है जिसके लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्र-छात्राओं और विभाग के समस्त शिक्षकों को बधाई दी।

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो एमएस नेगी, संकायध्यक्ष प्रो वाई पी रैवानी, डॉ वरूण बर्थवाल समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत को सराहा और अन्तिम दौर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *