उत्तराखण्डः पीसीसी अध्यक्ष माहरा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है सरकार

उत्तराखण्डः पीसीसी अध्यक्ष माहरा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है सरकार

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बुधवार को विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्रवाई करती है। उन्होंने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा छोड़ने वाले नेताओं पर तुरंत भाजपा सरकार कार्रवाई करती है। भाजपा ज्वाइन करने पर कार्रवाई की फाइल एकदम गायब हो जाती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज देश में जो हालात है उसे सामान्य नहीं कहा जा सकता, क्योंकि जो व्यक्ति सत्ता के खिलाफ अपनी बात को रखता है उसकी आवाज को संवैधानिक संस्थाओं का प्रयोग कर केंद्र सरकार दबा देती है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गिराए जाना और उसके साथ जो सबसे ज्यादा सक्रियता से आवाज उठा रहे थे, उन संजय राउत को ईडी की जांच करवा कर गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा 15 अगस्त को पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाना है। ऐसे में सरकार ने एआईसीसी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आवास को छावनी में तब्दील कर दिया है। इससे पता चलता है कि कहीं ना कहीं सत्ता में घबराहट है। उन्होंने कहा आज देश में कोई लोकतंत्र नहीं है। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *