यूटीईटीः उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा 30 सितम्बर को

रामनगर। उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय के ऑनलाइन आवेदन फार्म चार अगस्त तक भरे गए। परीक्षा 30 सितम्बर को होगी।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गये थे। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक अंतिम तिथि तक यूटीईटी प्रथम के लिए 29546 और द्वितीय के लिए 30754 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 2021 में यह संख्या यूटीईटी द्वितीय में 44972 और प्रथम में 39874 थी।
इस बार संख्या में कमी आई है।

इसकी एक वजह अब यूटीईटी प्रमाण पत्र की मान्यता आजीवन है जबकि पहले सात साल ही थी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार 30 सितम्बर को परीक्षा दो पालियों में होगी और सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *