पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कोर इण्टरनेशनल स्कूल हर्रावाला में किया वृक्षारोपण

देहरादून। आजादी के अमृत उत्सव के कार्यक्रम के तहत पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोर इंटरनेशनल स्कूल हर्रावाला में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में 50 से अधिक वृक्षरोपित किये गएै। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने स्कूल के मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ प्राणवायु प्रदान करने के लिए हम आज से ही वृक्षारोपण का संकल्प लें। पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी आज की पीढ़ी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति बेहद जागरूक है और यह भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी समेत बड़ी-तादाद में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *