राज्य में सितम्बर तक चलेगा रीडिंग कम्पेन व पुस्तक परिक्रमा अभियान

राज्य में सितम्बर तक चलेगा रीडिंग कम्पेन व पुस्तक परिक्रमा अभियान

देहरादून। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय में रूम टू टीड एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित रीडिंग कंपेन व पुस्तक परिक्रमा अभियान के तहत मोबाइल लाइब्रेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रावत ने इस अभियान को अहम बताते हुए कहा कि इसमें प्रदेश में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश में नेशनल बुक ट्रस्ट का कार्यालय स्थापित किये जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसका लाभ राज्य के लेखकों, शैक्षिक संस्थाओं और पाठकों को अवश्य मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 राज्य में लागू हो गई है। इसके तहत नवीन पाठ्यक्रम तैयार किये जा रहे है जिसमें छात्रों की अभिरूचि, सृजनशीलता, नवाचार व रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

विभागीय मंत्री ने पढ़ने एवं पढ़ाने की प्रक्रिया को ग्रामीण स्तर तक ले जाने के लिए रूम टू रीड एवं नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रूम टू रीड के स्थानीय भाषाओं पर आधारित चित्रात्मक पुस्तकें पठनीयता को बढ़ावा देगी।

इस मौके पर रूम टू रीड की राज्य प्रभारी पुष्पलता रावत ने कहा कि पढ़ने की संस्कृति को हम दुर्गम और दूरस्थ इलाकों तक ले जाएं और कोविड महामारी से नौनिहालों के पठन-पाठन में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि रूम टू रीड का रीडिंग कंपेन 15 अगस्त से आठ सितम्बर तक लगातार चलेगा।

इस दौरान विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आके कुंवर, प्राथमिक वंदना गर्ब्याल, निशा जोशी, रोहिणी राय, रोहित गुप्ता, सुशांत, राजेश कुमार, सतीश कुमार, जगदीश रावत, संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *