कीर्तिनगर। उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं में 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वहीं, सीएम धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून सहित गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है।

मूसलाधार बारिश ने कीर्तिनगर विकास खण्ड डागर पट्टी और दुगड्डा काफी नुकसान हुआ है। कल रात से हो रही मूसला धार बारिश से कीर्तिनगर विकास खण्ड के डागर पट्टी के कोठार गोदी में शुबह भूस्खलन से दो मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकान खतरे की जद में है, दो परिवार के 7 सदस्यो ने घर छोड़कर अपनी जान बचाई। जबकि एक 80 बर्षीय वृद्ध महिला व पशु मलबे में दबे हुए है। तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ एवं ग्रामीणों के सहयोग से महिला को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहा है। इलाके के डागर, कुरोली, जाखी, गवाणा, पिलखी, कोटी, धारी डुंडसिर, बड़ियागड़ व लोस्तु में बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
वहीं जगह-जगह रोड बंद होने के बाद भी स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी मोटर साइकिल से आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंचे और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिन परिवारों में जान-माल का हानि हुई है उनकी सीधे मुख्यमत्री से वार्ता कराई और आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
