देहरादून। पिटकुल के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने रविवार को शहीद स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। शासन ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड पिटकुल के निदेशक मानव संसाधन पीसी ध्यानी को पिटकुल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वे मानव संसाधन के साथ-साथ ऊर्जा प्रबंधक निदेशक पिटकुल का कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि विभाग में मौजूदा प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव पर कई गंभीर आरोप लग रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने अनिल कुमार यादव की जगह पीसी ध्यानी को निदेशक मानव संसाधन के साथ प्रबंधन निदेशक पिटकुल की जिम्मेदारी सौंपी है।

