नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक मे लम्बे समय से रिक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति को लेकर युवा स्वराज मे चंद्रमोहन चौहान ने नेतृत्व मे धरना प्रदर्सन किया।
चन्द्रमोहन चौहान ने बताया की सहायक समाज कल्याण अधिकारी के ना होने से आम जन मानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो के वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान पेंशन आदि लंबित हैं। उन्होंने बताया की नब्बे से अधिक ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को समय से पेशन प्रकरण मामलो का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
चंद्रमोहन चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन मे कीर्तिनगर ब्लॉक मे सहायक समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की मांग की। उन्होंने चेताते हुए बताया कि की यदि जल्द ब्लाक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति नहीं होती है तो ग्रामीण आमरण अनशन को मजबूर हो जायेंगे।
इस अवसर पर विवेक नेगी, मुकेश, सुभाष, अमित, धीरज आदि मौजूद रहे।

