कीर्तिनगरः मुख्य चौराहे से शराब की दुकान हटाने की मांग

कीर्तिनगरः मुख्य चौराहे से शराब की दुकान हटाने की मांग

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

कीर्तिनगर। सामाजिक कार्यकर्ता गुरेन्द्र (गौरी ) भण्डारी ने मुख्य बाजार कीर्तिनगर चौराहे से शराब की दुकान हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह नियम विरुद्ध है जिसमें माननीय न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार कीर्तिनगर चौराह मे शराब की दुकान होने के कारण आये दिन अप्रिय घटनाये होती रहती है। यहां पर टैक्सी स्टैंड होने के साथ साथ ब्लॉक मुख्यालय के दर्जनों गांवो के लोंगों का आवागमन होता है। यहां पर कई बार शराबियों द्वारा गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किये जाने शिकायतें आ चुकी है।
उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी से तत्काल यहां से शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया की यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो व अमरण अनशन शुरू करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *