विधानसभा बैकडोर भर्तीः 228 नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा

विधानसभा बैकडोर भर्तीः 228 नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा

देहरादून। विशेषज्ञ जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने बैकडोर भर्ती रद्द करने की संस्तुति शासन से की है। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच समिति ने नियुक्तियां रद्द करने की संस्तुति की है।् नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 2016 की 150 भर्तियां, 2019 की 6 भर्तियां और 2021 की 72 भर्तियां निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी है। उन्होंने कहा कि शासन से अनुमोदन मिलने के बाद इन भर्तियों को रदद किया जा सकता है।

वहीं विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से लेकर 2021 तक की नियुक्तियां तदर्थ थी, जिसमें शासन ने नियुक्तियों की अनुमति दी थी, इसलिए इन्हें रद्द करने के लिए शासन को अनुमोदन के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *