BIG NEWS: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस

BIG NEWS: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस

देहरादून। उत्तराखंड से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने अनिल चौहान की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत थे। जो उत्तराखंड के ही रहने वाले थे। विदित कि जनरल विपिन रावत की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अपने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है। 18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे।

वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक के अधिकारी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली।

इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में रिटायर हुए। पूर्व सीडीसी जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन के बाद 9 महीनों से देश का यह सैन्य पद खाली था, जिसकी जिम्मेदारी अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सौंपी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *