हरिद्वारः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संतो से की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित दक्षिण काली मंदिर, चण्डीघाट में आचार्य महामण्डेलश्वर निरंजनी अखाड़ा स्वामी कैलाशानंद गिरि से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार में अखाड़ा परिषद् के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी महाराज और कोटारी श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा जसविंदर सिंह शास्त्री से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *