गौवंश संरक्षण स्क्वायड के लिए अलग से पद सृजित किये जाने को पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

गौवंश संरक्षण स्क्वायड के लिए अलग से पद सृजित किये जाने को पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

देहरादून। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अणथ्वाल ने गौवंश सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड में गौवंश संरक्षण स्क्वायड के लिए अलग पद सृजित करने की मांग की है। इस सिलसिले में उन्होंने बुधवार को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखी है।

बता दें कि प्रदेश में गौवंश के प्रति अपराध को रोकने के लिए गौवंश सरंक्षण अनिधियम 2007 प्रभावी है। गौवंश से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में परिक्षेत्र स्तर पर गौवंश संरक्षण स्क्वायड का पृथक से गठन किया गया है।

पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने बताया कि इसके बावजूद भी राज्य के मैदानी एवं दूसरे राज्यों से लगे जनपदों में पशु तस्करी, गौकशी एवं गौहत्या जैसा आपराधिक मामले लगातार प्रकाश में आ रही है। पर्वतीय जनपदों में भी पशु तस्करों के बड़ी संख्या में सक्रिय होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी सूरत में गौवश अपराध को रोकने हेतु गौवंश सरंक्षण स्क्वाइड को परिक्षेत्र स्तर पर तक ही सीमित न रखते हुए उसे थाना स्तर तक विस्तारीकरण की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में गौवशं सरंक्षा स्क्वायड हेतु कोई भी पद सृजित नहीं है तथा पूर्व से सृजित पदों में से ही गौवंश संरक्षण स्क्वायड का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने एवं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का भी होता है, ऐसी स्थिति में गौवंश संरक्षण स्क्वायड का विस्तारीकरण किए जाने हेतु गौवंश सरंक्षण स्क्वायड हेतु पृथक से पदों का सृजन किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य में गोवंश के प्रति अपराध को रोकने हेतु पुलिस विभाग के स्तर पर गठित उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वायड का परिक्षेत्र स्तर से थाना स्तर तक विस्तारीकरण कर गौवंश संरक्षण स्क्वायड हेतु पृथक पदों का सृजन किये जाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *