कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का किया आहृान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का किया आहृान

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्रीदेवसुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा 18 करोड़ से अधिक सदस्य और साख है तो वह सब कार्यकर्ताओं के दम पर है। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, पार्षगणों और शक्ति केन्द्र के संयोजकों को केन्द्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आहृान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी आने वाले निकायों एवं सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से विजयी होगी।

इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी, महापौर सुनील उनियाल गामा, डॉ० देवेन्द्र भसीन, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेन्द्र राणा, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा आरएस परिहार, आशीष थापा, अंकित जोशी, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल समेत बीजेपी मंडल कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *