पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने धामी सरकार के एक साल को बताया उपलब्धियों भरा

पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने धामी सरकार के एक साल को बताया उपलब्धियों भरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। 23 मार्च को धामी सरकार को एक साल पूरा हो जाएगा। सरकार के एक साल पूरे होने पर जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालयों में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थी पर स्वास्थ्य शिविरों का कार्यक्रम किया जाएगा।

पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने धामी सरकार के एक साल को उपलब्धियों भरा बताया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है। सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है और राज्य ने विकास के नये आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि एक साल की इस अवधि में धामी सरकार के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुईं। कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बने।

उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है।

उन्होंने कहा कि कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून लाने मे धामी सरकार ने बेहतर पहल की है। भर्ती घोटालों से निपटने में पारदर्शी नीति के तहत नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो जोशीमठ आपदा से निपटने में प्रयास मुख्यमंत्री ने सूझबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है। आज बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ प्रभावितों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला क्षैतिज आरक्षण और आंदोलनकारियों को आरक्षण धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।अंत्योदय परिवारों को साल में तीन सिलेंडर निःशुल्क भरवाने की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन जिसमें उन्होंने आगामी दशक को उत्तराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *