मालदेवता डिग्री कॉलेज में जी-20 के बारे में जागरूकता को लेकर किया गया सगोष्ठी का आयोजन

मालदेवता डिग्री कॉलेज में जी-20 के बारे में जागरूकता को लेकर किया गया सगोष्ठी का आयोजन

देहरादून। ‘जी-20 देशों के साथ भारत की नॉलेज शेयरिंग’ पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के मानव विज्ञान विभाग एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश में प्रस्तावित जी-20 के बारे में जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत निबंध, पोस्टर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ थीम पर पोस्टर का निर्माण किया गया। तथा भारत द्वारा अन्य देशों के साथ वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर ज्ञान का प्रचार प्रसार कैसे हो पर निबंध तैयार किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को जी-20 की जानकारी शेयर की। मानव विज्ञान विभाग के डा0 सुमन सिंह गुसाईं एवं गणित विभाग के डॉ श्रुति चौकियाल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तथा निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पुरस्कार आवंटित किए गए।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो0 पूजा कुकरेती, प्रो0 ज्योति खरे, डॉ0 कविता काला, डा0 धर्मेंद्र राठौर, डॉ0 सुरेश कुमार, डॉ अखिलेश कुकरेती, डा0मनीषा सांगवान एवं डॉ0 रश्मि नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *