भिकियासैणः राजकीय इण्टर कालेज चौनलिया मनाने जा रहा है हीरक जयंती समारोह, पूर्व छात्र है खासे उत्साहित

भिकियासैणः राजकीय इण्टर कालेज चौनलिया मनाने जा रहा है हीरक जयंती समारोह, पूर्व छात्र है खासे उत्साहित

देहरादून। राजकीय इण्टर कॉलेज चौनलिया, अल्मोड़ा अपनी स्थापना के 75 साल में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर कॉलेज में हीरक जयंती समारोह का आयोजन 8 अप्रैल को होगा। जिसमें इस कॉलेज में पढ़ने वाले पूर्व छात्र, गुरूजन, समाजसेवी और अभिभावकगण जुटेंगे।

हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विद्यालय परिवार युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री और इस विद्यालय के छात्र रहे कैलाश पंत ने हीरक जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया। कैलाश पंत ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

इस विद्यालय के पूर्व छात्र होने के चलते भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत हीरक जयंती समारोह को लेकर खुद भी खासे उत्साहित हैं। वे बताते हैं कि चौनलिया इण्टर कॉलेज में उस दौर में तकरीबन 70-80 गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। चौनलिया इण्टर कालेज के बारे में वे बताते हैं कि 1978 में इस विद्यालय का राजकीयकरण किया गया। बीजेपी सरकार के पिछले कार्यकाल में ये स्कूल अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया जो अब सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध है। उन्होंने बताया कि राजकीय इण्टर कॉलेज आज भी शिक्षा का बड़ा केन्द्र है जहां क्षेत्र दर्जनों गांव के नौनिहाल शिक्षा हासिल करने आते हैं।

उन्होंने कहा कि हीरक जयंती समारोह इस विद्यालय के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा। विद्यालय में साइंस लैब और सुदृढ़ होगी और शिक्षकों की जो भी कमी है वो हीरक जयंती वर्ष में पूरी हो जायेगी।

राजकीय इण्टर कॉलेज चौनालिया अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं। इस कॉलेज की स्थापना साल 1948 हुई। इस विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र शिक्षा, सेना, राजनीति तथा अन्य विभिन्न सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *