देहरादून। पेंसिल स्कूल, क्लेमनटाउन में शुक्रवार को स्पेशल बच्चों की स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी ने गीत, नृत्य, सामूहिक गीत, ट्रेकिंग एवं तैराकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को चौंकाया।
शुक्रवार शाम को हुए रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने पहाड़ी गानों पर नृत्य किया। बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शक दंग रह गये। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर शोभित, प्रज्ञा भारद्वाज, प्रेरणा रावत, समेत तमाम अभिभावकगण एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।
