कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11 श्री अन्न कृषक रथों को किया रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11 श्री अन्न कृषक रथों को किया रवाना

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला कैप कार्यालय से आगामी श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए 11 श्री अन्न कृषक रथों के एक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मिलेट के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेट्स भोज कार्यक्रमों का आयोजन और अब 13 से 16 मई तक भव्य मिलेट्स मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मिलेट्स मेले में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि आगामी 13 से 16 मई को सर्वे ऑफ इण्डिया हाथीबड़कला में उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी समेत अन्य राज्यों के कृषि मंत्री, होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित तमाम लोग उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह, कृषि अधिकारी लतिका सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *