कुलपति प्रो० एनके जोशी ने धर्मानंद डिग्री कालेज का किया औचक निरीक्षण

कुलपति प्रो० एनके जोशी ने धर्मानंद डिग्री कालेज का किया औचक निरीक्षण

नरेन्द्रनगर। वार्षिक परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत संचालित परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन के जोशी ने महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

विदित हो कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आज 9 से 12 बजे की पाली में बी ए, बीएससी तथा बीएससी गृह विज्ञान द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के दौरान अचानक कुलपति श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने औचक निरीक्षण किया तथा परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की बहुउद्देशीय हाल, कंप्यूटर लैब, कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ ही परीक्षा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

परीक्षा नियंत्रण कक्ष में कुलपति ने परीक्षा समिति की संयोजक डॉ नताशा एवं समिति के सदस्य डॉ राजपाल रावत, डॉ विजय प्रकाश एवं ज्योति शैली से परिचय प्राप्त कर परीक्षा नियंत्रण कक्ष में प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव के साथ ही उनकी आवंटन पार्सल पैकिंग, रिकॉर्ड कीपिंग आदि दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने महाविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया।

निरीक्षण के दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रो आर के उभान कुलपति के साथ बने रहे।महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं पर्यटन जैसे विषयों के संचालन को कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कौशल विकास के लिए व्यापक संभावनाओं का क्षेत्र बताया। इस दौरान कुलपति महाविद्यालय के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *