देहरादून। पूरे उत्तराखण्ड में आज प्रकृति संरक्षण के त्यौहार हरेला की धूम है। प्रदेश भर में शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उत्तराखंड का लोकमानस प्रकृति में ही रचता बसता है। यहाँ का लोकजीवन अपने को सदा ही प्रकृति से जोड़े रखता है।
वहीं हरेला त्यौहार के मौके पर दून ग्रुप के चेयरमैन दरियाव सिंह चौधरी ने चकराता रोड स्थित दून पीजी पैरामैडिकल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला हमें पर्यावरण सरंक्षण का महान संदेश देता है। हरियाली के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर पर्यावरण को सजाएं, वृक्षारोपण करें और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लें।
इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉ० राजीव गौतम, डॉ० कुलदीप यादव, डॉ० अरविंद आर्य, डॉ० अमिताभ तलवार, डॉ० अभय यादव, डॉ० संजय कुमार, डॉ० लतिका थपलियाल, डॉ० प्रदीप थापली, रजनी पंवार, अंजु सैनी, संजना रौतेला, कुंवर सिंह पुण्डीर, प्रशासनिक अधिकारी दीप्ति जायसवाल, रितेश रावत, जगजीत सिंह, कुलदीप प्रकाश, दीपा रावत, लाइब्रेरियन दीपक पाण्डे, समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
