राम सिंह चौहान राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में राम सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रति़द्वंदी रवीन्द्र राणा को 993 मतों से हराकर प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर रमेश पैन्यूली (852 वोट), संयुक्त मंत्री पद पर जगदीश सिंह बिष्ट (1008 वोट) और कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह सजवाण (485) वोट चुने गए।

शुक्रवार को जीआईसी अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक हुए मतदान में कुल पंजीकृत 2720 डेलीगेट्स में 2696 डेलिगेट्स ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 97.30 फीसदी रहा। दो चरण में हुए मतगणना के परिणाम रात करीब 11 बजे जारी हो सके।

अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान ने 1539 वोट पाकर जीत दर्ज की जबकि रवीन्द्र राणा ने 546 वोटों के साथ दूसरे स्थान और सोहन सिंह माजिला 472 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार चौधरी ने 842 वोट पार जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *