मंत्री गणेश जोशी ने चेतना बस्ती में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

मंत्री गणेश जोशी ने चेतना बस्ती में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती देर रात को हुई भारी बारिश से देहरादून के जाखन स्थित चेतना बस्ती में हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नकुसान का आकलन कर तथा बरसात से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और कार्य करने भी निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने मौके पर तत्कालिक सहायता राशि के चौक 09 परिवारों को बांटे। मंत्री ने कहा सरकार संकट की घड़ी में हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *