विधायक विनोद कण्डारी ने सड़कों के पेंटिंग कार्याें का किया शिलान्यास

विधायक विनोद कण्डारी ने सड़कों के पेंटिंग कार्याें का किया शिलान्यास

कीर्तिनगर। विकास खण्ड के अंतर्गत खोला धारपयाकोटी मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया।

क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा देव प्रयाग विधान सभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होनें बताया की जल्द बार्थकुंड कपरोली मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति मिलने वाली है।

साथ ही साथ स्यालसौड के नैलचमी मोटर मार्ग को जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने वाली है। इस मोटर मार्ग के निर्माण से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों आपस में बेहतर कैनेक्टविटी का लाभ ले सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरा करने के लिए वे संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कुनियाड रत्काली मोटर मार्ग को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर नरेन्द्र कुंवर, विकाश मेहरा, सुभाष फोंदनी दीपक जायडा ग्राम प्रधान कपरोली सुनील कुमार, दिनेश सिंह, केसर सिंह, रणजीत सिंह, शमशेर सिंह, ग्राम प्रधान धारकोट गबर सिंह, प्रधान धार दुर्गा देवी, भीमराज सिंह, महिपाल सिंह सहित दर्जनों कार्य कर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *