देहरादून। राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत का उनके गृहक्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। इन दिनों कैलाश पंत अपने गृहक्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां विभिन्न स्थानों में में पार्टीकार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने दौरे के पहले दिन कैलाश पंत काशीपुर और रामनगर प्रवास पर रहे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सोमवार को भतरौज खान पहुंचने पर उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां ढोल-नगाड़ो और पारम्परिक नृत्य के साथ अध्यक्ष कैलाश पंत का स्वागत किया गया।

इस क्रम में अध्यक्ष कैलाश पंत मंगलवार को अपने गृहक्षेत्र भिक्यासैण, चौनलिया, हऊली पहुंचे। जहां उनके अभिनंदन में स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह पर जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किए। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत अध्यक्ष, राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र के दौर पर हैं।
गुरूजनों को आशीष पाकर कैलाश पंत हुए भावुक

सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुंचने पर उनके स्थानीय ग्रामीणों के साथ कैलाश पंत का अभिनंदन करने उनके गुरूजन भी पहुंचे। अपने गुरूजनों का आशीष पाकर अध्यक्ष कैलाश पंत भावुक हो गये। अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कैलाश पंत ने बताया अपने गुरूजनों का आशीष पाकर खुद को गौरावान्वित महसूत कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा के दौरान राजकीय इण्टर कॉलेज चौनलिया में मोहन सिंह बिष्ट गुस्जी हमें सामाजिक विज्ञान,,कुँवर सिंह रावत गुरूजी, अंग्रेजी और जीवन सिंह कडाकोटी गुरूजी साइंस पढ़ाते थे।

