पाबौ की ब्लाक प्रमुख डॉ० रजनी भाजपा में शामिल

पाबौ की ब्लाक प्रमुख डॉ० रजनी भाजपा में शामिल

देहरादून। कांग्रेस नेताओं को लगातार भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। ब्लाक प्रमुख पाबौ डॉ० रजनी रावत की अगुवाई में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डा० धनसिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की

भाजपा की सदस्यता लेने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह रावत, द्वारीखाल के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख विनोद नेगी, पूर्व प्रधान सुनारगांव, दिनेश सिंह पंवार, पूर्व प्रधान बगड़ जसवंत सिंह अमित रावत शामिल हैं।

ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उनके विकास कार्यों को देखते हुए हम सभी भाजपा की सदस्यता ले रहे है।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख थलीसैंण मंजू रावत, सद्स्य जिला पंचायत गणेश राठी, सुखदेव चौधरी, कमल रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *