SDSUV दीक्षांत समारोहः 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से किया गया अलंकृत

SDSUV दीक्षांत समारोहः 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से किया गया अलंकृत

ऋषिेकेश। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह 2024 विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में आयोजित किया गया। चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में बने नवीन ऑडिटोरियम स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया। नवनिर्मित प्रेक्षागृह का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 19849 स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया, तीनों संकाय विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्री देव सुमन गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया साथ ही राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने जो ज्ञान अर्जित किया है उसका उपयोग अंतिम पायदान पर खडे़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से अपनी क्षमताओं और कुशलताओं का उपयोग भारत को विकसित राष्ट्र, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र और विश्व गुरु भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *