लोक सभा चुनावों से पहले यूकेडी ने जारी की मीडिया पैनलिस्टों की सूची

लोक सभा चुनावों से पहले यूकेडी ने जारी की मीडिया पैनलिस्टों की सूची

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड क्रांति दल ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए अपने मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 नाम शामिल किये गये हैं। जारी सूची में शांति प्रसाद भट्ट, अनिल थपलियाल, मीनाक्षी घिल्डियाल, दीपक रावत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, किरण रावत, नेहा उनियाल, चन्द्र मोहन सिंह गडिया टिकम राठौर, देव चन्द्र उत्तराखण्डी का नाम शामिल है।

सूची जारी करते हुए पार्टी के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल ने कहा कि इस सूची में शामिल पार्टी पदाधिकारी मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे। उन्होंने कहा कि यूकेडी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भू-कानून, मूल निवास, राजधानी गैरसैण जैसे तमाम मुद्दो के साथ यूकेडी जनता के बीच में जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जान चुकी है कि राष्ट्रीय पार्टियों को उनके हितों की कोई परवाह नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *