श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने श्रमिकों को वितरित किये कम्बल और छाते

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने श्रमिकों को वितरित किये कम्बल और छाते

सहसपुर। राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने शुक्रवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल छाता का वितरण किया। इस शिविर का आयोजन उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया।

उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत श्रमिकों को लाभ मिले इसी दृष्टि से य़ह कैम्प प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले के जिन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कैंप नहीं हुए हैं वहां शीघ्र पंजीकृत श्रमिकों के लिए शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने इस मंत्र के आधार पर कई योजनाएं शुरू की हैं जो देश और प्रदेश के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *