देहरादून। यूकेडी क्रांति दल अब पंडित-पुजारियों एवं देवालयों के माध्यम से जनता की आवाज को सरकार तक पहुचाएंगी। बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने इसको लेकर एक बैठक हुई, जिसमें 10 मार्च को प्रस्तावित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उक्रांद नेताओं का कहना है कि पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से हरमंच से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। लेकिन सरकार और सरकार में बैठे जिम्मेदार जनमुद्दो की हमेशा अनदेखी करते रहे हैं। दल ने फैसला लिया है कि गूंगी बहरी सरकार को सद्बुद्धि आये, इसलिए शिवालयों में अर्जी दी जाएगी और पंडित पुजारियों के माध्यम से सरकार तक जनता मांग को पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि सशक्त भू-कानून और मूल निवास, रोजगार, पलायन जैसे प्रदेश के तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर उक्रांद मुखर रही है।
बैठक मे महानगर देहरादून एवं परवादुन और पछवादून के जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह टोपवाल एवं गणेश काला, दल के समस्त पदाधिकारियों ने प्रतिभाग लिया।
10 मार्च को प्रस्तावित इस कार्यक्रम की रुपरेखा को लेकर दल केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, संगठन महमंत्री कर्नल सुनील कोटणाला (सेनि), विजय बोड़ाई एवं मुख्य मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल, केंद्रीय महिला, प्रभारी प्रीति थपलियाल, मिनाक्षी घिल्डियाल, समीर मुंडेपी और केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप कुंवर ने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत और संचालन रामकुमार शंखधर ने किया।
इस अवसर पर सकुंतला रावत, मधु सेमबाल, आशा शर्मा, ललिता,नैना प्लाखेड़ा, सरला देवी, दीपक मधुबाल, टीकम राठौड़, अशोक नेगी, विपिन रावत, उषा रमोला, पूजा गुलाटी, आदित्य खारोला, कमलकान्त, यतेंट्र खांतवाल, राजेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।

