सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर यूकेडी पहुंची महादेव के द्वार!

सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर यूकेडी पहुंची महादेव के द्वार!

देहरादून। यूकेडी ने रविवार को मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर पंचायती मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि यूकेडी ने इस तरह की रैली का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में किया है। यूकेडी का कहना है कि प्रदेश में मूल-निवास और सशक्त भूकानून लागू करने की मांग वे हर मंच से कर चूके हैं। लेकिन प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। लिहाजा दल ने फैसला लिया है कि मूल-निवास और सशक्त भू-कानून लागू करने की अर्जी वे भगवान को सौंपेगे ताकि प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि आ सके।

पूर्व प्रस्तावित इस कार्यक्रम के तहत महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केन्द्रीय दफ्तर से दर्शन लाल चौक रैली निकाली। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता पास ही पंचायती मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिवशंकर की मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू किये जाने की अर्जी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *