कांग्रेस ने किया मीडिया समन्वय समिति का गठन

देहरादून। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी है। मीडिया समन्वय समिति में मुख्य कॉआर्डिनेटर समेत कुल 17 नामों को शामिल किया गया है। मुख्य कॉ आर्डिनेटर की जिम्मेदारी राजीव महर्षि को सौंपी गई है।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेन्द्र प्रताप,सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, सुरेन्द्र कुमार,  गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, प्रदीप जोशी, पिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मोर्या, आशीष नौटियाल और मोहन काला को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *