अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बिजली बिलों में मनमानी वसूली पर यूकेडी ने उठाये सवाल

अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बिजली बिलों में मनमानी वसूली पर यूकेडी ने उठाये सवाल

देहरादून। यूकेडी ने बिजली बिलों में अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली का आरोप लगाया है। इस प्रकार मनमानी वसूली को उपभोक्ताओं के साथ छलावा है। उत्तराखंड क्रान्ति दल वरिष्ठ नेत्री, किरन रावत कश्यप ने एक बयान जारी कहा कि पहले ही विद्युत बोर्ड नियामक द्वारा बिजली की दरों में 7.30 प्रतिशत तक वृद्धि की जा चुकी है। और अब उपभोक्ताओं से उनके बिलों में एक छोटी सी धनराशि बिल के अतिरिक्त काटी जा रही है। इसका संज्ञान उपभोक्ताओं को नहीं है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर यह धनराशि वसूल की जा रही है। 30 साल से भी पुराने कनेक्शन पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट वसूल की जा रही है। किरन कश्यम ने कहा कि आखिर यह अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वसूलने का औचित्य क्या है? यह विभाग को जनता के साथ साझा करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखंड में हर साल बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है और ऊपर से यह अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपाजिट की राशि। उन्होंने कहा किविभाग को स्पष्ट करना होगा कि यह राशि वसूलने का उनका आधार क्या है? जनता को स्पष्ट तौर पर इसकी जानकारियां पूर्व में क्यों नहीं दी गई ?

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल मांग करता है कि यह अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर वसूल की जाने वाली धनराशि पर तुरंत रोक लगाई जाए अन्यथा दल उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है किे अपने अधिकारों की लड़ाई में यूकेडी साथ आगे आए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *