केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर रविन्द्र आनंद ने जताई खुशी, क्या बोले दूसरे विपक्षी नेता

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर रविन्द्र आनंद ने जताई खुशी, क्या बोले दूसरे विपक्षी नेता

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के पूर्व मीडिया प्रभारी एवं आप नेता रविंद्र सिंह आनंद ने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने यह बतला दिया है की सुप्रीम कोर्ट सभी प्रणालियों में सर्वाेच्च है उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार षड्यंत्र करके ई डी को साथ लेकर अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे भेजने का जो काम किया था उस पर सुप्रीम कोर्ट ने हथोड़ा चला दिया है।

उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल की जमानत से पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में एक नई उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी है। लोकसभा के आगामी चुनाव पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार एवं रैलिया करते दिखाई देंगे।

बता दें कि कथित शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है। इस दौरान केजरीवाल चुनाव प्रचार भी कर सकेंगे।

इण्डिया गठबंधन ने जताई खुशी

लोकसभा चुनाव के बीच इस फैसला को विपक्षी गठबंधन इण्डिया के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्द ही न्याय मिलेगा।

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि श्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।’
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कहा, ‘दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है। इण्डिया गठबंधन की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देने वाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है।

आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि इस फैसले से सच्चाई की जीत हुई है, यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है।’

गोपाल राय ने कहा, ष्आज सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी लोगों को आशा की किरण दी है, जो संविधान में विश्वास करते हैं। हमारी पार्टी और दिल्ली के लोग सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *