देहरादून। महानगर भाजपा ने नगर निकाय चुनावों की तैयारियों जोर-शोर से शुरू कर दी है। हालांकि अभी निकाय चुनाव की तारीखें तय नहीं हुई हैं लेकिन महानगर भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिहाज से संगठन को मजबूत करने के लिए मण्डलवार बैठकें शुरू कर दी हैं। इस क्रम में मंगलवार को शिवालिक नगर मण्डल में बैठक हुई। जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मंडल के समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव शीघ्र अतिशीघ्र होने वाले है। सभी लोगों को चुनाव के लिहाज से तैयार रहने की आवश्यकता है। भाजपा में समर्पित निष्ठावान निस्वार्थ भाव से संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। संगठन में जो समर्पित भाव से कार्यकर्ता काम करता है संगठन उस कार्यकर्ता का विशेष ध्यान रखता है। संगठन उसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ता है। संगठन की दृष्टि को हम लोग देख नहीं पाते हैं। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता की कार्यशैली को भलीभांति देखता रहता है। उन्होंने मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की भी अपील की।
बैठक को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, मंडल प्रभारी बबलू बंसल ने भी सम्बोधित किया। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, हेमा भंडारी, कुसुम सकलानी, शांति रावत, निवर्तमान पार्षद बीना रतूड़ी, सुखबीर बुटोला, सुषमा रोहिल्ला, संगीता मिश्रा, हरिओम यादव, राजेश कुमार, महेश श्रीवास्तव, जयवीर सिंह राणा, आशीष गुसाईं, विनोद कुमार, महेंद्र, विपिन कुमार, छोटेलाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवालिक मण्डल में तीन वार्ड
नगर निगम की दृष्टि से शिवालिक मंडल के तीन वार्ड, 39 बूथ, एवं 8 शक्ति केंद्र नगर निगम देहरादून के अंतर्गत आता है। उसी के मध्य महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मंडल में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत संचालन महामंत्री मदन सिंह बिष्ट धर्मपाल बिष्ट ने किया।

