डीएम ने ट्रांजिट कैंप पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने ट्रांजिट कैंप पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऋषिकेश। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से वार्ता की तथा यात्रियों को पंजीकरण काउंटर खुलने तक प्रशासन की ओर से की गई ठहरने की व्यवस्था हेतु बनाए गए स्थल पर जाने को अनुरोध किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि जो यात्री पहले ट्रांजिट कैंप पंहुचे हैं, रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने पर उनका पहले रजिस्ट्रेशन किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।

जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *