ऋषिकेश। शनिवार को शिवाजी नगर में मोनी बाबा धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट में आग जानी के चलते तीन गायों की मौत हो गई जबकि चार गाय झुलस गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया और बम मुश्किल आग पर काबू पाया। कितना शनिवार सुबह 5:30 बजे की है।
घटना में आश्रम में रखी तीन गायों की जलकर मृत्यु हो गई और चार अन्य गाय आग से झुलस गई, जिनका मौके पर पशु चिकित्सक को बुलवाकर इलाज कराया गया और मृत गायों को नगर निगम के माध्यम से दफनाने हेतु भिजवाया गया। आग लगने के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।

