रानीखेत विधायक पर महिला ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

रानीखेत विधायक पर महिला ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

देहरादून। रानीखेत विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल और उनके भाई सतीश नैनवाल का विवादों से पीछे नहीं छूट रहा है। 23 दिन में दोनों दूसरी बार विवादों में आ गये हैं। अब नैनीताल जिले की एक युवती ने विधायक और उनके भाई पर जबरन भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि विधायक व उनके भाई ने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं विधायक ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

नैनीताल में बेतालघाट निवासी नंदनी गोस्वामी ने विधायक और उनके भाई पर डरा-धमकाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। नंदनी का कहना है कि पांच साल पहले पटवारी को खाता-खतौनी दिखाने पर उन्हें पता चला कि उनकी भतरौजखान के पास 41 नाली पुश्तैनी जमीन है। पूछताछ की तो पता चला कि यह जमीन विधायक और उनके भाई के कब्जे में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक से जमीन वापस करने का निवेदन किया तो उन्होंने टालते-टालते तीन साल बिता दिए। लेकिन वे मानती रहीं कि उन्हें जमीन मिल जाएगी। लेकिन तीन साल बाद जमीन वापस देने के बजाए जेसीबी चलाकर तारबाड़ कर दिया तो उन्हें मंशा पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन पटवारी से शिकायत की। पटवारी को दस्तावेज दिखाए गए तो उन्होंने उल्टा फटकार लगा दी।

इसके बाद उन्होंने शासन-प्रशासन में गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। सरकारी पोर्टलों पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन असर नहीं हुआ।

25 अप्रैल को प्रधान ने लगाए थे विधायक पर आरोप

25 अप्रैल का रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल और भांज के खिला सीम ग्राम प्रधान संदीप खुल्बे के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद विधायक का कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मंत्री पद के लिए 30 लाखा रूपये लिए जाने का आरोप लगाया था।

विधायक ने बताया बदनाम करने की साजिश

डॉ० प्रमोद नैनवाल ने इस मामले में कहा कि मुझे बदनाम करने की नीयत से इस तरह के षडयंत्र रचे जा रह हैं। जिस जमीन की बात हो रही है वह हमारे पूर्वजों की है। मेरे विकास कार्यों से घबराकर फर्जी शिकायतों के माध्यम से विपक्षी छल-प्रपंच रह रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *