देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में थार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि थार जीप में सवार तीन अन्य घायल हो गये। घटना की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा है कि ये 5 लोग थार जीप में शिखर फॉल घूने के लिए आये थे। वापिसी में अचानक जीम के ब्रेक फेल हो गये और जीप गहरी खाई में जा गिरी।
नाम मृतक :-
1- आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड , डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष।
2- अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून उम्र 29 वर्ष
नाम घायल
1- सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली उम्र 29 वर्ष
2- युवराज बिष्ट पुत्र के.ओ.बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र 33 वर्ष
3- ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष।

