एग्जिट पोल के नतीजों का दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने किया स्वागत

एग्जिट पोल के नतीजों का दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने किया स्वागत

देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी अलग-अलग एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को सबसे आगे बताया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सातों चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब देश को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। भाजपा ने चुनाव संपन्न होने पश्चात आए एग्जिट पोल का स्वागत किया है।

दर्जामंत्री कैलाश पंत का कहना है कि भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो 400 पार का नारा दिया है था, वह साकार होता दिख रहा है। यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि शुरूआत से ही भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है। विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। आम लोगों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। इसका परिणाम ये रहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखण्ड में भी पांचों सीटों पर जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *