कपरोली-बर्थकुण्ड मोटर मार्ग का निर्माण शुरू होने पर आदर्श सभा ने विधायक कण्डारी का किया आभार व्यक्त

कपरोली-बर्थकुण्ड मोटर मार्ग का निर्माण शुरू होने पर आदर्श सभा ने विधायक कण्डारी का किया आभार व्यक्त

देहरादून। कीर्तिनगर के अंतर्गत कपरोली-बार्थकुंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के सालों पुरानी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर आदर्श सभा के अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश ने स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी का आभार व्यक्त किया।

कुलदीप प्रकाश ने कहा कि कपरोली-बार्थकुण्ड बस्ती के लिए 4 किलोमीटर मोटरमार्ग का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग की मांग स्थानीय ग्रामीण सालो से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदर्श विधायक विनोद कण्डारी के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि अब थानकुला, घुसुली, बिछना, बर्थकुण्ड, कंसाल के लोगों इस मोटर मार्ग के बन जाने से काफी सहूलियत होगी।

मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर विरेन्द्र सिंह बर्तवाल, गिरधारी लाल, रमेश लाल, दीवान सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने भी विधायक विनोद कण्डारी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *