देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष देहरादून, पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष, सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश बडोला के निधन पर शोक सभा की गई। पार्टी कार्यालय में शोक सभा कर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी।
श्रद्धांजलि देते हुए दल के केन्द्रीय महामंत्री व कार्यालय प्रभारी मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने कहा कि स्व० बडोला जी जीवट व्यक्तित्व के साथ मिलनसार व्यक्ति थे। राज्य के जन मुद्दों पर उग्र रहे साथ ही पार्टी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रणीय भूमिका रही। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर श्री विजय बौड़ाई, शांति भट्ट,रामपाल, बिजेंद्र रावत, राजेंद्र बिष्ट,समीर मुंडेपी, अशोक नेगी, शिव नंदन बिष्ट, विलास गौड़ आदि उपस्थित रहे।

