राजकीय आईटीआई के 8000 सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के 90 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में 29 ट्रेडों के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 8,164 सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई है।

इसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.dsde.uk.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर संस्थानों की सीटें और नाम उपलब्ध हैं।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड के केवल 90 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्रों के लिए प्रवेश सत्र 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निरंजनपुर स्थित नोडल आइटीआइ के प्राचार्य मनमोहन कुड़ियाल ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 29 ट्रेडों में प्रवेश होंगे।

इसमें कोपा, मैकेनिक, प्लंबर, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रानिक आदि ट्रेड शामिल हैं। मेरिट सूची निकलने के बाद संस्थानों में आफलाइन प्रवेश होंगे। अभ्यर्थी को कक्षा 8वीं और 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। बताया कि निजी आइटीआइ में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं सीधे संबंधित आइटीआइ में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। निजी क्षेत्र की 84 आइटीआइ में करीब सात हजार सीटें निर्धारित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *