पीएचसी सरोना में सीएमओ डा० संजय जैन ने किया औचक निरीक्षण

पीएचसी सरोना में सीएमओ डा० संजय जैन ने किया औचक निरीक्षण

पीएचसी सरोना में सीएमओ डा० संजय जैन ने किया औचक निरीक्षण
अनुपस्थित एएनएम का वेतन रोकने के आदेश, फार्मासिस्ट से मांगा स्पष्टीकरण
आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अभियान_
देहरादून। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ० संजय जैन द्वारा विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाया गया, जबकि बुधवार का टीकाकरण दिवस होता है। इस लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एएनएम का वेतन रोकने हेतु सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए।

वहीं चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट के द्वारा उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज की गई थी, लेकिन वह चिकित्सालय में उपस्थित नहीं थे। इस पर सीएमओ द्वारा संबंधित फार्मासिस्ट का स्पष्टीकरण लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वह सुबह चिकित्सालय में उपस्थित थे लेकिन उनके घर से फोन आने के बाद वे चिकित्सालय से गए। जानकारी मिली कि चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ सुनील पवार तथा वार्ड बॉय श्री भूपेंद्र सिंह अन्यत्र चिकित्सालय में ड्यूटी पर थे। चिकित्सालय में अन्य आयुष चिकित्सक उपस्थित थे तथा आयुष फार्मासिस्ट दिनांक 22 जून 2024 से अनुपस्थित थे।

चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय के मौजूद निष्प्रयोज्य सामग्री को नियमानुसार निष्प्रयोजित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। चिकित्सालय में साफ सफाई हेतु भी सीएमओ द्वारा निर्देशित किया गया।

आसन्न मानसून सीजन में आपदा की दृष्टिकोण संवेदनशील क्षेत्र में होने के कारण इस चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक औषधि एवं अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *