देहरादून। शनिवार को गांधी पार्क में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे आप के कार्यकर्ताओंने ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को नाजायज बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार झूठे मामले बनाकर विपक्षियों जेल में बंद कर रही है। ये लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र सरकार बदला लेने की भावना से आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ईडी और सीबीआई सहित विभिन्न जाँच एजेंसियों के जरिये झूठे मामले बना बनाकर जेलों में बंद कर रही हैं उससे यह बात साफ नजर आता है कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से हार का डर सता रहा हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई जनहित के मुद्दे उठाए तो उस पर भाजपा सरकार ‘रासुका’ लगाकर जेल भेज देती हैं। अगर संसद में कोई जनप्रतिनिधि सरकार के काले कृत्य पर बोलना चाहे तो सरकार उसे इशारे से निलंबित करवा देती हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार से घबराकर भाजपा ने आप नेताओं को षडयंत्रवश तरीके से जेलों में रखकर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही हैं।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के डॉ० शोएब अंसारी, सुधीर पंत, जितेन पंत, शरद जैन, डी के पाल, अशोक सेमवाल, श्यामलाल नाथ, थॉमस पास्टर,श्यामबाबू पाण्डे, सचिन थपलियाल, सूरज गुस्साई, नासिर खान, इकबाल राव, राजेन्द्र खण्डूरी, रविन्द्र, सुशील सैनी, मुशिर अंजुम, वसीम, हरिसिमरन, सी पी सिंह, सीमा कश्यप, मुकुल बिडला, फईम बेग,आकेश भट्ट, जॉन, एम एल कन्नौजिया, सुदेश चौरसिया, इमेनुअल, महिपाल आदि उपस्थित रहे।

