आज दिनांकः 16जुलाई 2024 को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर दून पी0जी0 कॉंलेज ऑफ एग्रीकल्चर सांइस एण्ड टैक्नोलोजी समस्त छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें कि कॉलेज परिसर के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाकर हरेला पर्व को बडे धूमधाम से मनाया।
इसी क्रम में बी0एड0 विभाग की प्राचार्या डॉ0 लतिका थपलियाल, शिक्षक व शिक्षिकाओं और अन्य विभागों के शिक्षकगण व कर्मचारी की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्र्रम आयोजित किये गये। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूह बनाकर हरेला पर्व के गीत व नुक्कड नाटक प्रस्तुत किये। प्राचार्या डॉ0 लतिका थपलियाल ने छात्र-छात्राओें को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का सन्देश दिया और भविष्य में भी अपनी परम्पराओं से जुडे रहने का आग्रह किया।

