सुभाई गांव की घटना पर आदर्श सभा ने जताया आक्रोश

देहरादून। आदर्श सभा ने चमोली जनपद के जोशीमठ ब्लाक के सुभाई गांव में अनुसूचित जाति के शिल्पकार समाज के परिवारों के साथ उत्पीड़न की घटना पर आक्रोश जताया। आदर्श सभा के अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल ने कहा कि सुभाई गांव की घटना बहुत दुखदाई है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है।

अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना के होने से देवभूमि शर्मशार हुई है और ये बेहद दुःखद एवं अमानवीय व चिंताजनक है और हमारे समाज के क्रूर अमानवीय चेहरे को दिखाती हैं।

आज हम समता व सामाजिक सौहार्द की बात करते हैं पर आज भी कुछ असामाजिक तत्व इस सौहार्द को समाप्त कर समाज को बांटने वाली वर्ण व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का षडयंत्र रचने का कार्य कर रहे हैं। आज सर्वसमाज में आवश्यकता है कि ऐसे लोगो का विरोध करे जो समाज में ऊंच-नीच, छूवाछूत,द्वेष की भावना फैला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *