यूकेडी अध्यक्ष की धर्मपत्नी मकानी देवी का निधन, दल में छाई शोक की लहर

यूकेडी अध्यक्ष की धर्मपत्नी मकानी देवी का निधन, दल में छाई शोक की लहर

देहरादून। यूकेडी ने दल के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत की धर्मपत्नी श्रीमती मकानी देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। शुक्रवार को उनका देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह अस्पताल से उनके निजी आवास श्रीनगर के लिए ले जाया गया। जहां बिल्वकेदार घाट कीर्तिनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दल में 6 अक्टूबर तक केंद्रीय शोक रहेगा। इस दौरान कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

मकानी देवी के निधन पर यूकेडी के केंद्रीय कार्यालय उत्तराखंड शोक सभा की गई। शोक सभा में कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति कपरवान,केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी, राजेश्वरी रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र बिष्ट, राजेश ढाणी सुमित डंगवाल वीपी भट्ट सैलानी, उत्तर पतंबहुगुणा, मधु सेमवाल, केंद्रीय प्रवक्ता दीपक रावत, मनीष रावत, विकास भट्ट, अशोक नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *