कीर्तिनगर। 16 एवं 17 अक्टूबर को विकासखंड कीर्तिनगर के रा०इ०का० कीर्तिनगर में आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न हुआ, जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दमयंती रावत जी, स्थल संयोजक प्रधानाचार्य रा०इ०का० कीर्तिनगर डॉ० यशवंत सिंह नेगी जी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर के डॉ० प्रदीप अण्थ्वाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटक एवं सामान्य विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं दो वर्गों कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिताओं में विकासखंड के समस्त 33 माध्यमिक विद्यालयों व 23 जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विज्ञान नाटक में रा०इ०का० कीर्तिनगर प्रथम, रा०इ०का० धारी ढुंडसिर द्वितीय एवं रा०इ०का० डांगचौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में राइका कीर्तिनगर प्रथम, राइका जखण्ड द्वितीय एवं राइका डांगचौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग क्विज प्रतियोगिता में राइका डांग कड़ाकोट के रोहन, अनिल व करण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन गढ़वाल विश्वविद्यालय के शोध छात्र चैतन्य कुकरेती जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक कमलेश चंद्र जोशी जी, शिव सिंह नेगी, श्री संजयपाल बिष्ट , दिलबर सिंह रावत, श्री संदीप मैठाणी, गिरीश पैन्यूली; श्रीमती गीता चौहान, श्रीमती सुनीति सेमवाल, श्रीमती हेमवंती गुसाई की सक्रिय सहभागिता रही।
